महाराणा प्रताप जयंती पर चमकेंगी क्षत्रिय प्रतिभाएं, मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान
✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

महाराणा प्रताप जयंती पर राजपूत क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान का आयोजन
10वीं-12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान
जांजगीर। महाराणा प्रताप जयंती के पावन अवसर पर आगामी 17 जून को जिला मुख्यालय जांजगीर में राजपूत क्षत्रिय समाज द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सीबीएसई एवं सीजी बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले राजपूत क्षत्रिय समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को “क्षत्रिय कुलदीपक अलंकरण” से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान समारोह राजपूत क्षत्रिय परिवारों की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित होगा, जिसमें समाज की मेधावी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयोजन समिति ने समाज के सभी राजपूत क्षत्रिय परिवारों से कार्यक्रम में परिवार सहित उपस्थित होकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने का अनुरोध किया है।
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं उनके पालकों की सुविधा हेतु जानकारी संकलन के लिए समाज के शिक्षाविदों एवं प्रतिनिधियों को दायित्व सौंपा गया है। इच्छुक अभिभावक एवं विद्यार्थी निम्नलिखित प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं—
सुरेश सिंह क्षत्रिय – 9329532617
रवेंद्र सिंह – 9826131848
पवन सिंह चंदेल – 9179867937
अर्जुन सिंह क्षत्रिय – 7828880608
किशोर सिंह गहलोत – 9425230472
आशीष सिंह – 9755347161
आयोजन समिति ने समाज के सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अपनी संबंधित जानकारी 15 जून तक उपलब्ध करा दें, ताकि सम्मान समारोह की तैयारियां सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण की जा सकें।








