कोरबाराजनीतिक

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भाजपा परिवार भिलाई बाजार मंडल ने किया व्यापक वृक्षारोपण

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

भाजपा भिलाई बाजार मंडल ने चलाया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान

हर बूथ पर हरियाली का संकल्प, भाजपा ने लगाए सैकड़ों पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भिलाई बाजार मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विभिन्न शक्ति केंद्रों एवं बूथों में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत शक्ति केंद्र रलिया, पाली (बूथ क्रमांक 190), कटसीरा (बूथ क्रमांक 275), छीनपुर-मुड़ियानार (बूथ क्रमांक 210), अखरापाली, भिलाई बाजार (बूथ क्रमांक 201), अमगांव, मूढ़ाली तथा छिंदपुर (बूथ क्रमांक 209) सहित विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति विनोद यादव, मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, महामंत्री हेमंत तिवारी एवं प्रताप कंवर, मंडल मंत्री ललित राजवाड़े, महिला मोर्चा अध्यक्ष गिरजा बिंझवार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष रविन्द्र राठौर (सचिन), युवा मोर्चा अध्यक्ष देशु पटेल, युवा मोर्चा जिला मंत्री अशोक राजवाड़े सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का जनआंदोलन है। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में शांति दास, गेंदराम राजवाड़े, विजय राठौर (पप्पू), मीरा जायसवाल, लंबोदर सिंह, गंगा श्रीवास, मानाराम बियर, बसंत कुमार, चैतराम यादव, सीताराम यादव, लंबोदर कश्यप, गौरीशंकर, रामाधार कुर्रे, तेरस यादव, समुंद बाई, विवेक राजवाड़े, निखिल राजवाड़े, कृपासिंधु, जितेंद्र राठौर, नरेन्द्र राठौर, ईश्वर केवट, हुलेश राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button