
विश्व पर्यावरण दिवस पर पाली में हरियाली का महाअभियान
पाली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पाली मंडल द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत मुक्तिधाम, पाली में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य उमेश चंद्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, मंडल उपाध्यक्ष रुपेश कँवर, मंडल कोषाध्यक्ष रितेश जायसवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष लखन प्रजापति, रामनारायण पटेल, हरि साहू, गोविन्द पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामफल पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय छाबड़ा, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री प्रकाश दुबे, अनिल जायसवाल सहित महिला कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण किया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया। सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण बचाने और हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
“पर्यावरण बचाएं, वृक्ष लगाएं, भविष्य संवारें” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।






