छत्तीसगढ़भ्रष्टाचार/फर्जीवाड़ा/सरकारी धन का गबन

खाद गबन में बड़ी कार्रवाई: शाखा प्रबंधक सस्पेंड, सीएम साय के निर्देश पर गिरी गाज

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

सुशासन तिहार में मिली शिकायत पर त्वरित एक्शन, खाद वितरण घोटाले में जिम्मेदार अधिकारी निलंबित


कोरिया। प्रदेश में सुशासन और जवाबदेही को लेकर राज्य सरकार की सख्त नीति का असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। सुशासन तिहार 2026 के दौरान प्राप्त जन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए कोरिया जिले के खड़गंवा क्षेत्र में खाद वितरण से जुड़े गबन प्रकरण में बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रभारी शाखा प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी कल्लु प्रसाद मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार खाद वितरण में अनियमितता एवं गबन की शिकायतें सामने आने के बाद प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता से जांच कराई गई। जांच के दौरान कार्रवाई में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री के निर्देशों के पालन में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, अंबिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सहायक लेखापाल एवं प्रभारी शाखा प्रबंधक कल्लु प्रसाद मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय शाखा बैकुंठपुर, जिला कोरिया निर्धारित किया गया है।
प्रदेश सरकार लगातार यह संदेश देने में जुटी है कि आम जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशील प्रशासन को प्राथमिकता देते हुए शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। यही वजह है कि शासन-प्रशासन के प्रति आमजन का भरोसा लगातार मजबूत होता दिखाई दे रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button