राजनीतिक
हिंगलाजिन माता के दरबार पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

बस्तर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव ने बस्तर स्थित हिंगलाजिन माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से माता रानी के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस अवसर पर आयोजित पारंपरिक जात्रा में भी सहभागिता निभाई तथा ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं प्रदेश की पहचान हैं तथा ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और आस्था को मजबूती मिलती है।

उन्होंने समस्त ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं को जात्रा पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




