
संगठन ने जताया भरोसा, संजय शर्मा बने कोसाबाड़ी मंडल प्रभारी
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए जिला महामंत्री श्री संजय शर्मा को कोसाबाड़ी मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन श्री पवन साय की सहमति से की गई। संगठन प्रभारी श्री जगदीश रामू रोहरा, सह प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी श्री अनिल केशरवानी एवं सह प्रभारी श्री बृजेन्द्र शुक्ला के अनुमोदन तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी श्री संजय शर्मा को सौंपी गई है।
भाजपा संगठन ने विश्वास जताया है कि श्री संजय शर्मा अपने अनुभव, संगठन क्षमता एवं कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय के बल पर कोसाबाड़ी क्षेत्र में पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगे तथा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने श्री संजय शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में कोसाबाड़ी क्षेत्र में भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी।




