पेपर लीक कांड – NSUI नेता की गिरफ्तारी से कांग्रेस घिरी, भाजपा ने पूछा- संरक्षण कौन दे रहा था
✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- युवाओं के भविष्य से किया खिलवाड़
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सामने आए बहुचर्चित 12वीं हिंदी पेपर लीक मामले ने प्रदेश की राजनीति को गर्मा दिया है। इस मामले में NSUI नेता वेणु जंघेल की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस से जुड़े लोगों ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए शिक्षा व्यवस्था को कलंकित किया है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि ₹3000 में 12वीं हिंदी का प्रश्नपत्र बेचने, डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश करने और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार रहने जैसी घटनाएं यह साबित करती हैं कि यह कोई सामान्य गलती नहीं, बल्कि पूरी तरह सुनियोजित और संगठित षड्यंत्र था। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले ने कांग्रेस का “असली चेहरा” जनता के सामने ला दिया है।
भाजपा ने कांग्रेस से सवाल पूछा कि आखिर छात्रों की मेहनत और भविष्य बेचने वाले ऐसे लोगों को राजनीतिक संरक्षण कौन दे रहा था। पार्टी नेताओं ने कहा कि शिक्षा जैसे संवेदनशील विषय में इस प्रकार की अनियमितता बेहद गंभीर है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
भाजपा ने यह भी कहा कि प्रदेश के युवा मेहनत और ईमानदारी से परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसे कांड उनकी उम्मीदों और सपनों पर चोट पहुंचाते हैं। पार्टी ने चेतावनी देते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी।
इस मामले को लेकर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और छात्र-युवा वर्ग में भी भारी नाराजगी देखने को मिल





