कोरबाराजनीतिक

कोरबा में कांग्रेस के विरोध में महिला मोर्चा का आक्रोश प्रदर्शन, आज पुतला दहन

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

कोरबा। नई दिल्ली में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान कांग्रेस एवं यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए कथित अभद्र प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा आक्रोश प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी की अध्यक्षता व मार्गदर्शन में तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में संपन्न होगा। महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। “राष्ट्र की गरिमा सर्वोपरि है। हमारी संस्कृति और वैश्विक प्रतिष्ठा से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा,” उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा।

कार्यक्रम का विवरण:

📅 दिनांक: 25 फरवरी 2026, बुधवार

⏰ समय: दोपहर 3:30 बजे

📍 स्थान: ट्रांसपोर्ट नगर चौक, कोरबा

कार्यक्रम में जिला महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बहनों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। संगठन ने इसे राष्ट्र सम्मान से जुड़ा विषय बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की है। भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि देश की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को आघात पहुँचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से जोरदार विरोध दर्ज कराया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button