कोरबाराजनीतिक

लोकतंत्र की मजबूती का अभियान: कोरबा में SIR को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के एतिहासिक भाषण का जनजागरण कार्यक्रम 

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

SIR कोई राजनीति नहीं, लोकतंत्र की शुद्धि है: कोरबा में श्री अमित शाह के भाषण का सार्वजनिक प्रसारण

मतदाता सूची की पारदर्शिता पर जोर: कोरबा में SIR को लेकर भाजपा का जनजागरण कार्यक्रम

 विपक्ष के दुष्प्रचार का तथ्यात्मक जवाब: कोरबा में अमित शाह के भाषण से SIR पर जागरूकता

कोरबा। प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित की जा रही है। इस विषय पर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का संसद में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने तथ्यपरक भाषण से करारा जवाब दिया। इसी तारतम्य में SIR से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने हेतु भाजपा कोरबा मंडल द्वारा 17 दिसंबर को शारदा विहार पेट्रोल पंप के पास, अमरैयापारा में श्री अमित शाह जी के भाषण का सार्वजनिक प्रसारण किया गया। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अखिलेश पांडेय जी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।

विपक्षी दल अपने राजनीतिक स्वार्थों के चलते जनता को गुमराह कर रहे हैं – गोपाल मोदी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कोई राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करने का संवैधानिक प्रयास है। विपक्षी दल अपने राजनीतिक स्वार्थों के चलते जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, किंतु केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने संसद में तथ्यों के साथ यह स्पष्ट कर दिया है कि SIR का उद्देश्य केवल और केवल निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की पवित्रता की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर आम नागरिकों को SIR की वास्तविकता से अवगत कराएं और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का तथ्यों के साथ जवाब दें।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अखिलेश पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष श्री अजय पांडेय, सह कोषाध्यक्ष श्री नवीन अरोरा, जिला मीडिया प्रभारी श्री अर्जुन गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी श्री शैलेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राकेश नागरमल अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष श्री सूरज पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष श्री उत्तम जायसवाल (रिपू), महामंत्री श्री रामशंकर साहू, श्री राहुल शुक्ला, कोषाध्यक्ष श्री सुकेश दलाल, श्री नीरज ठाकुर व कोरबा मंडल के मीडिया प्रभारी श्री सुशील वर्मा सहित जिले एवं मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us