कोरबाराजनीतिक

संविधान दिवस पर जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने किया संविधान निर्माताओं को नमन

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा हैं – श्री गोपाल मोदी

कोरबा। राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने देश के संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व और अमूल्य योगदान से भारत का संविधान विश्व के सबसे मजबूत लोकतांत्रिक दस्तावेजों में शामिल हुआ।

श्री गोपाल मोदी जी ने कहा कि भारत का संविधान केवल कानूनों का संग्रह नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की आत्मा और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों व कर्तव्यों का संरक्षक है। उन्होंने सभी नागरिकों से संविधान में निहित मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।

उन्होंने आगे कहा कि संविधान सभी भारतीयों को एक सूत्र में पिरोने वाला वह महान ग्रंथ है, जिसने देश को एक सशक्त, समृद्ध और एकजुट राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाया हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us