
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक उद्बोधन ने भरा नई ऊर्जा का संचार।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा – गोपाल मोदी

नवा रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती महोत्सव का आयोजन नवा रायपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। महोत्सव में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की गौरवशाली विकास यात्रा पर अपने प्रेरक विचार रखे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती ने परिश्रम, समर्पण और संसाधनों के बल पर देश में नई पहचान बनाई है। माननीय प्रधानमंत्री जी के इस उद्बोधन को श्री गोपाल मोदी जी ने जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ मिलकर उत्साहपूर्वक सुना।

छत्तीसगढ़ ने बीते 25 वर्षों में विकास की नई इबारत लिखी हैं – गोपाल मोदी
राज्य स्थापना के इस ऐतिहासिक पल को स्मरणीय बताते हुए श्री गोपाल मोदी जी ने कहा कि यह अवसर हमारे राज्य की समृद्ध संस्कृति, कर्मशील जनशक्ति और निरंतर प्रगति का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ ने बीते 25 वर्षों में विकास की नई इबारत लिखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि अब समय है कि हर नागरिक, हर कार्यकर्ता एकजुट होकर सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प ले।

इस अवसर पर नवा रायपुर का पूरा वातावरण देशभक्ति, गर्व और सांस्कृतिक विविधता से ओतप्रोत रहा। राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों, कलाकारों और जनसमूह ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और विकास यात्रा का भव्य प्रदर्शन किया।




