धर्म और आस्था

चाम्पा भालेराय मैदान दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत 2025 विजयदशमी पर्व

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

एतिहासिक आयोजन में हजारों की भीड़ उमड़ी, “जय श्री राम ” जय जय श्री राम के नारों से गूंजा भालेराय मैदान

चांपा। चाम्पा दशहरा उत्सव समिति भालेराय मैदान 2025 विजयादशमी का पर्व इस वर्ष भी भव्यता और उत्साह के साथ भालेराय मैदान में मनाया गया चांपा दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक आयोजन में हजारों की भीड़ उमड़ी पूरा मैदान *”जय श्री राम “* जय जय श्री राम के नारों से गूंजता रहा झमाझम बारिश शुरू हो जाने के बाद भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ बल्कि श्रद्धा और उमंग के बीच कार्यक्रम और भी जीवंत हो गया!

 आयोजन स्थल पर रावण दहन का अद्भुत नजारा देखने लोग देर शाम तक डटे रहे जैसे ही लंका दहन का दृश्य प्रस्तुत हुआ लोगों ने उत्साह पूर्वक *” जय श्री राम “* के जयकारे लगाए सभी परिवार जनो बच्चों से लेकर महिला एवं बुजुर्गों तक सभी ने आतिशबाजी और रंगीन रोशनी का आनंद उठाते नजर आए

 दशहरा पर्व केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी है इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश को आत्मसात करते हुए विजयादशमी का उल्लास पूर्ण जश्न मनाया भालेराय मैदान की रौनक और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इस पर्व को अविस्मरणीय बना दिया जय श्री राम के गगनभेदी नारे और रावण दहन का भव्य दृश्य देख हर किसी के मन में आस्था और ऊर्जा का संचार हुआ चांपा का दशहरा इस वर्ष भी भव्यता और आस्था का प्रतीक बनकर क्षेत्र की पहचान बना एक बार *फिर “जय जय श्री राम ” जय* हनुमान।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us