
कोरबा। विजयादशमी के पावन अवसर पर आर.पी. नगर फेस-1 के दशहरा मैदान में आयोजित रावण दहन के भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी। इस अवसर पर श्री लखन लाल देवांगन ने समिति की मांग पर सामुदायिक भवन की चाबी सौंपकर उपस्थित जनसमूह को बड़ी सौगात दी।

भव्य आतिशबाज़ी के उपरांत राम, जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी के साथ रामदरबार की पूजा कर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के प्रतीकात्मक पुतलों का दहन किया गया। यह पर्व हमें सदैव यह प्रेरणा देता है कि सत्य, धर्म और न्याय की विजय निश्चित है, जबकि असत्य और अधर्म का अंत अवश्य होता है।

कार्यक्रम में दुर्गा पूजा एवं दशहरा समिति के अध्यक्ष श्री विवेक पांडेय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह श्री अशोक तिवारी, श्री छन्नू सिंह ठाकुर, श्री अंकित तिवारी, जिला महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, श्री मनोज राठौर, मंडल अध्यक्ष डॉ श्री राजेश राठौर, जिला मीडिया प्रभारी श्री अर्जुन गुप्ता, श्री नीरज ठाकुर, श्री अनिल वस्त्रकर, श्री गोविंद साहू सहित समिति के वरिष्ठजन एवं हजारों श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।





