कोरबाराजनीतिक

मातृ शक्ति को भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का नमन, अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस पर दी शुभकामनाएं

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

ममता, त्याग और संस्कार की प्रतिमूर्ति हैं मां – श्री गोपाल मोदी

कोरबा। अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मां केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा होती हैं। मां का स्नेह, त्याग और संस्कार हर व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने अपने संदेश में कहा कि मातृ शक्ति का सम्मान भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सभी माताओं के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

उन्होंने कहा कि माताएं परिवार की शक्ति और समाज की आत्मा होती हैं, जिनके आशीर्वाद से हर कठिनाई आसान बन जाती है। मातृ दिवस हमें अपनी मां के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button