
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में स्वागत समारोह, कार्यकर्ताओं में उत्साह
तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रिमंडल विस्तार के अवसर पर श्री लखनलाल देवांगन को वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग के साथ-साथ आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी मिलने पर तथा भाजपा प्रदेश संगठन में सुश्री ऋतु चौरसिया को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी कोरबा द्वारा भव्य स्वागत एवं बधाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम संगठन के सशक्त नेतृत्वकर्ता कोरबा के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में आज दोपहर 3:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में रखा गया है। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया का संयुक्त रूप से स्वागत किया जाएगा।
इस अवसर पर जिले के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं सहित संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।





