कोरबाछत्तीसगढ़राजनीतिक

“माई जी फाउंडेशन द्वारा स्व-सहायता समूह की महिलाओं का सम्मान, मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित, जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के विशेष आतिथ्य में हुआ आयोजन

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी चाहते हैं की महिलाओं का विकास हो, देश का विकास हो, अगर महिलायें आंगे बढ़ेंगी तो निश्चित रूप से देश भी आगे बढ़ेगा – गोपाल मोदी

तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज

कोरबा। सीएसईबी सीनियर क्लब कोरबा में माई जी फाउंडेशन सोसायटी (NGO) के तत्वावधान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं के सम्मान समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी की धर्मपत्नी आदरणीय श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सम्मान पत्र भेंट किया

श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक और आर्थिक योगदान के लिए सम्मान पत्र भेंट कर प्रोत्साहित किया। श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में मातृशक्ति के सशक्तिकरण एवं उत्थान के प्रति गहरी संवेदनशीलता और संकल्प स्पष्ट रूप से झलका। उन्होने अपने उद्बोधन में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी और मातृशक्ति को स्वावलंबी बनने का आह्वान किया। “स्व-सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। ऐसे कार्यक्रम समाज में महिलाओं के योगदान को मान्यता देने का श्रेष्ठ माध्यम हैं।”

जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने लखपति दीदी योजना और 33 प्रतिशत महिला आरक्षण पर प्रकाश डाला

कार्यक्रम के विशेष अतिथि जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहां हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी चाहते हैं की महिलाओं का विकास हो, देश का विकास हो, अगर महिलायें आंगे बढ़ेंगी तो निश्चित रूप से देश भी आगे बढ़ेगा, माननीय प्रधानमंत्री जी ने लखपति दीदी योजना चलाई हैं, इसके तहत स्व-सहायता समूह को बिना किसी ब्याज के 10 लाख रुपए दिया जा रहा हैं, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने बहुत सारे काम किये हैं, उसमें एक यह भी शामिल हैं। श्री गोपाल मोदी जी ने माई जी फाउंडेशन की जमकर प्रशंसा की, और 33 प्रतिशत महिला आरक्षण पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता माई जी फाउंडेशन सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती निधि तिवारी ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, सोशल मीडिया प्रभारी लकी नंदा, एमआईसी मेंबर अजय चन्द्रा, भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डाॅ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, ज्योति वर्मा, पवन सिन्हा, ऋतु चौरसिया, अर्जुन गुप्ता, श्रीधर द्विवेदी, नीरज ठाकुर, अजय विश्वकर्मा, लक्ष्मण श्रीवास, अंजना सिंह, गुलजार सिंह, श्याम साहू, सालिकराम बरेठ, पुनीराम साहू, कमलेश यादव, मधु पांडे, सुषमा दानी, नीतू अरोड़ा, परवीन बेगम खान, राकेश राठौर उपस्थित रहे।

फाउंडेशन की सचिव हेमा शर्मा, उपाध्यक्ष श्रद्धा बुंदेला और सहायक जयपाल साहू ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। इस अवसर पर इशिता कश्यप ने सुंदर कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी, जबकि पूजा दीवान ने पंडवानी की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नम्रता, पायल और कोमल साहू ने भी अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।

अध्यक्ष निधि तिवारी ने फाउंडेशन की योजनाओं और भविष्य की गतिविधियों की जानकारी दी और कहा कि संगठन का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाना है।

समारोह का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जहां सभी अतिथियों और प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पधारीं स्व सहायता समूहों की सैकड़ों मातृशक्तियों को सम्मानित कर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया एवं छत्तीसगढ़िया नाचा पांजवानी व प्यारे बच्चों ने शानदार प्रस्तुतीकरण दी।

यह कार्यक्रम न केवल सम्मान का अवसर था, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं मातृशक्ति के योगदान को नमन करने का एक प्रेरणास्पद क्षण भी था। माई G फाउंडेशन (छत्तीसगढ़िया रस) छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता, मातृ शक्तियों को रोजगार एवं प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us