
विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर गृह विभाग ने जारी किया आदेश, निरीक्षक विवेक शर्मा को उत्कृष्ट सेवा और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, बनाये गये जिला उप पुलिस अधीक्षक।

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के गृह पुलिस विभाग मंत्रालय के द्वारा पदोन्नति सूची जारी की गई है। जिसमें निरीक्षक विवेक शर्मा सहित 59 निरीक्षकों को डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) पदोन्नत किया गया है। अन्य पदों पर भी पदोन्नति की सूची जारी की गई। पदोन्नत किए गए अधिकारियों को बधाईयां मिल रही हैं। निरीक्षक विवेक शर्मा ने लंबे समय तक कोरबा जिले के विभिन्न थानों में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी है।






