विश्वप्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता पंडित विजय शंकर मेहता कराएंगे सात दिवसीय कथा का रसपान, विशाल शोभायात्रा के साथ आज से होगी शुरुआत
अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

कोरबा में पहली बार पं. विजय शंकर मेहता के श्रीमुख से होगा श्रीमद्भागवत कथा रसपान
तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज
कोरबा। मां सर्वमंगला की पावन धरा कोरबा इस बार एक विशेष आध्यात्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। मातनहेलिया परिवार द्वारा 24 अगस्त से 30 अगस्त तक राताखार स्थित जश्न रिसोर्ट में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर पहली बार कोरबा में विश्वप्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता एवं जीवन प्रबंधन गुरु पंडित विजय शंकर मेहता (उज्जैन) अपने श्रीमुख से सात दिवसीय कथा का रसपान कराएंगे। कथा का समापन 31 अगस्त को हवन, पूर्णाहुति एवं भव्य भोग भंडारे के साथ होगा।
निकाली जायेगी विशाल शोभायात्रा
कथा प्रारंभ होने से पूर्व 24 अगस्त रविवार को प्रातः 9:30 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा का शुभारंभ श्याम मंदिर मिशन रोड से होगा और यह जश्न रिसोर्ट स्थित कथा स्थल तक पहुंचेगी।

आयोजक राजबीर प्रसाद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, भगवानदास अग्रवाल, राकेश सिंगला, अनिल अग्रवाल एवं श्रीनिवास अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन कोरबा की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई दिशा देगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से 24 से 30 अगस्त तक जश्न रिसोर्ट पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्यलाभ लेने की अपील की है।

आज से पूरे सात दिवस अपराह्न 3 बजे से पंडित विजय शंकर मेहता श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।





