
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उमड़ा जनसैलाब

कोरबा।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल लोग रास्ते भर भारत माता की जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

इस यात्रा में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, व्यापारिक संगठन, पूर्व सैनिक, युवा एवं महिला सहित नगर के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा अंबेडकर परिसर, घंटाघर से प्रारंभ होकर सुभाष चौक आकर समाप्त हुई। यहां जनसभा को विधायक धरमलाल कौशिक, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाॅ. राजीव सिंह ने संबोधित किया, पूर्व सैनिको ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोगों ने बताया कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा देश की अनेक बहनों के माथे का सिंदूर उजाड़ दिया गया। इसके साथ ही पत्नी और बच्चों के सामने धर्म देखकर मासूम पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना से देश के लोग काफी आक्रोशित है। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार और सेना ने बेहतरीन समन्वय के साथ ऑपरेशन सिंदूर अभियान चला कर पाकिस्तान में चल रहे आतंकी अड्डों को तबाह किया गया था।

आतंकियों पर भारत की कार्रवाई के जवाब में उतरी पाकिस्तानी सेना के चारों खाने चित हो गए। वहीं भारत के वायु रक्षक प्रणाली ने पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए ड्रोन तथा मिसाइल हमले को पूरी तरह से हवा में रोक दिया। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर में भारत की स्वदेशी मिसाइल और हथियारों का दमखम भी दुनिया ने देखा। ऐसे में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना की शौर्य से संपूर्ण भारतीय समाज गौरवान्वित है। जिसको लेकर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।






