
भारतीय राजनीति की तेजस्वी, प्रखर और सशक्त नेतृत्वकर्ता, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सम्माननीय दीदी सुश्री सरोज पांडेय जी के जन्मदिन के अवसर पर आज भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा मां सर्वमंगला मंदिर के समीप स्थित वृद्धाश्रम में बुजूर्गो को और मंदिर परिसर में बच्चो और अन्य लोगो को मिठाई बांटकर सरोज दीदी का जन्मदिन मनाया गया, इस अवसर पर उनके खास सर्मथक कमल सिंह, सूरज पांडेय, प्रदीप सिंह व अर्जुन गुप्ता मौजूद रहें।

कोरबा।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं तेजस्वी जननेता सुश्री सरोज पांडेय जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजसेवा के माध्यम से एक प्रेरणादायी आयोजन किया कार्यक्रम के अंतर्गत मां सर्वमंगला मंदिर के समीप स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर वहां निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को मिठाइयाँ वितरित की गईं और उनका स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके उपरांत मंदिर परिसर में उपस्थित बच्चों और स्थानीय नागरिकों के बीच भी मिठाई बांटी गई, जिससे माहौल आत्मीयता और उल्लास से भर उठा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरोज दीदी का जीवन प्रेरणा, सेवा और संगठन के प्रति समर्पण का आदर्श उदाहरण है। उनके जन्मदिन को समाज सेवा के रूप में मनाना उनके विचारों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कमल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव का विषय है कि हम दीदी के विचारों को जनसेवा के रूप में क्रियान्वित कर रहे हैं।

इस अवसर पर सुश्री सरोज पांडेय जी के खास सर्मथक कमल सिंह, सूरज पांडेय, प्रदीप सिंह व अर्जुन गुप्ता सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहें जिनमें भागवत विश्वकर्मा, सतीश झा, दिलीप दास, अश्वनी साहू, जितेंद्र सिंह, अश्वनी मिश्रा, सतीश तिवारी,

कमला बरेठ, अमितोष दुबे, आरती सिंह, प्रीति स्वर्णकार, अमित स्वर्णकार, हबीबुल्लाह अंसारी, अभिलाष यादव, मंगलुराम, सुकृत कुर्रे, लाखन सिंह, ओम अग्रवाल, अजय राठौर, मनोज नायडू , निराकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने सरोज दीदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।




