कोरबाधर्म और आस्था

सावन सोमवार को कनकेश्वर धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, हजारों शिवभक्तों के लिए कोरबा कांवरिया संघ लगाएगा विशाल महाभंडारा

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

कल कनकेश्वर धाम में गूंजेगा हर-हर महादेव

सावन के पावन सोमवार को हजारों शिवभक्तों के लिए भव्य भंडारा, सेवा में जुटेंगे कोरबा कांवरिया संघ के सदस्य।

कोरबा। सावन मास की पावन बेला में शिवभक्ति के साथ सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कोरबा कांवरिया संघ द्वारा कल कनकेश्वर धाम में विशाल महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा। संघ द्वारा सावन मास के प्रत्येक सोमवार को शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता आ रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी सावन के चारों सोमवार हजारों श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।

कल आयोजित होने वाले इस विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालु कनकेश्वरनाथ महादेव के दर्शन एवं पूजन कर महाप्रसाद ग्रहण करेंगे। इस दौरान कनकेश्वर धाम में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जायेगा।

इस अवसर पर कोरबा कांवरिया संघ के नागरमल अग्रवाल, ठाकुर दास मनमानी, महेश अग्रवाल, दिनेश पटेल, राकेश नागरमल अग्रवाल, अर्जुन गुप्ता एवं मनीष मनमानी सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे।

कोरबा कांवरिया संघ की यह पहल केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और आस्था का अनुपम संगम है। सावन के पावन सोमवार को कनकेश्वर धाम पहुंचने वाले शिवभक्तों के लिए महाप्रसाद की यह व्यवस्था श्रद्धा के साथ सेवा का संदेश भी देगी।

महादेव की भक्ति और श्रद्धालुओं की सेवा के संकल्प के साथ कोरबा कांवरिया संघ का यह आयोजन कल कनकेश्वर धाम में भक्तिमय वातावरण का साक्षी बनेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button