कोरबाहादसा

बारिश में फिर डूबा रविशंकर शुक्ल नगर, तेज बहाव में बहे बच्चे; बाउंड्री वॉल पर चढ़कर बचाई जान

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

तेज बहाव में फंसे बच्चे, किसी तरह सहारा पकड़कर निकले बाहर; कई बच्चों ने बाउंड्री वॉल पर चढ़कर बचाई जान

कोरबा। लगातार बारिश के बीच आज एक बार फिर रविशंकर शुक्ल नगर का एक हिस्सा पानी में डूब गया। जलभराव के बीच मस्ती करने पहुंचे कई बच्चों के लिए अचानक हालात उस वक्त खतरनाक हो गए, जब पानी का बहाव तेज हो गया और बच्चे उसी तेज धार में बहने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ बच्चे किसी तरह आसपास मौजूद सहारे को पकड़कर पानी से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कई बच्चों ने बहाव की चपेट में आने से बचने के लिए बाउंड्री वॉल पर चढ़कर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में हंसी-मस्ती का माहौल अचानक दहशत में बदल गया।

रविशंकर शुक्ल नगर में बारिश के दौरान जलभराव कोई नई समस्या नहीं है। पूर्व में भी मुख्य मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में पानी भरने की स्थिति सामने आती रही है।

सबसे गंभीर चिंता बच्चों की सुरक्षा को लेकर है। तेज बहाव वाले पानी में उतरना कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में नगर निगम को जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था करने, बच्चों को पानी के पास जाने से रोकने तथा पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था की दिशा में प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

सवाल यह है कि आखिर कब तक बारिश आते ही रविशंकर शुक्ल नगर के लोगों को जलभराव और जन के खतरे से जूझना पड़ेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button