कोरबाछत्तीसगढ़राजनीतिक

कटघोरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव जी और छत्तीसगढ़ के SIR प्रभारी श्री जामयांग त्सेरिंग नामग्याल जी का जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में हुआ भव्य और आत्मीय स्वागत, स्नेह, सम्मान और उत्साह का दिखा अनोखा संगम

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी और मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक गर्ग सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया अभूतपूर्व स्वागत।

कटघोरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंहदेव जी और छत्तीसगढ़ के SIR प्रभारी एवं लद्दाख के पूर्व सांसद श्री जामयांग त्सेरिंग नामग्याल जी के अंबिकापुर प्रवास से लौटते समय कटघोरा में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला, जब भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। यहां कार्यकर्ताओं के जोश ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया।

माननीय श्री किरण सिंहदेव जी और श्री जामयांग त्सेरिंग नामग्याल जी ने कहा की कटघोरा में मिला स्नेह, सम्मान और प्यार मेरे हृदय को गहराई से छू गया। आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। मैं आप सभी के प्रेम और समर्थन के लिए हृदय से कृतज्ञ हूँ। स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं के उल्लास, ऊर्जा और संगठन शक्ति ने कार्यक्रम को और भी ऐतिहासिक बना दिया। हर ओर भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद के नारों के बीच नेतृत्व और टीम भावना का अद्भुत संगम दिखाई दिया।

इस खास अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाॅ. श्री राजीव सिंह, जिला महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा, श्री संजय शर्मा, अध्यक्ष नगर पंचायत छुरी श्रीमती पदमिनी प्रीतम देवांगन, जिला उपाध्यक्ष श्री लक्की नंदा, जिला मीडिया प्रभारी श्री अर्जुन गुप्ता, एम.आई.सी.सदस्य श्री अजय चन्द्रा, श्री डिक्रांत देवांगन मंडल मंत्री, श्री जय गर्ग मंडल महामंत्री भाजयुमो, श्री अनिल दुहलानी, श्री विनोद जायसवाल, श्री श्याम कश्यप, श्री अनुराग दुहलानी, श्री सत्यम जायसवाल, श्री साकेत वर्मा, श्री बक्शी सिंह, श्री शिव अग्रवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता द्वारा माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी का आत्मीय स्वागत किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button