कोरबाराजनीतिक

ऐतिहासिक विशाल तिरंगा यात्रा : तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी बोले – तिरंगा हमारी एकता, शक्ति और अस्तित्व का प्रतीक हैं

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

बरसात की बूंदें हमारे कदम रोक नहीं सकतीं, क्योंकि हमारे दिल में तिरंगे का सम्मान और देशभक्ति का ज्वार उमड़ रहा हैं – गोपाल मोदी

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के अगुवाई में निकाली गई इस विशाल तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओ में देशभक्ति की ऐसी लहर थी की बारिश भी इनके कदम नहीं रोक सकी।

तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज 

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा शहर में आजादी के महोत्सव के रूप में घंटाघर ओपन थिएटर से विशाल भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का जगह-जगह भारी उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा की आज का यह दृश्य केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि कोरबा की आत्मा का प्रतिबिंब है। बरसात की बूंदें हमारे कदम रोक नहीं सकतीं, क्योंकि हमारे दिल में तिरंगे का सम्मान और देशभक्ति का ज्वार उमड़ रहा है। मैं कोरबा के हर नागरिक का आभार व्यक्त करता हूं कि जब भी इस शहर में देश के सम्मान का आह्वान हुआ है, आपने पूरे मन से साथ दिया है। यह तिरंगा हमारी एकता, हमारी शक्ति और हमारे अस्तित्व का प्रतीक है। आइए, हम सब मिलकर इसकी शान को हमेशा ऊंचा रखें।

जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी और जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ता बने बधाई के पात्र 

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। कोरबा जिले में हुये इस सफल और भव्य आयोजन के लिए सबसे पहले इस तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी और जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं, इनमें देशभक्ति की ऐसी लहर थी की बारिश भी इनके कदम नहीं रोक सकी।

हजारो लोगो ने हाथो में तिरंगा लिये देशभक्ति का दिखाया जज्बा 

आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित यह विशाल तिरंगा यात्रा दोपहर 2:30 बजे घंटाघर ओपन थिएटर से शुरू होकर हनुमान मंदिर कोसाबाड़ी चौक तक पहुंची। भरी बारिश में भी हजारो लोगो ने हाथो में तिरंगा लिये देशभक्ति का जो जज्बा दिखाया वह काबिले-तारीफ था।

वीर सैनिकों के शौर्य को जीवंत कर दिया

रास्ते भर भव्य झांकियों ने भारतीय संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम के प्रसंगों और वीर सैनिकों के शौर्य को जीवंत कर दिया। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग—हर वर्ग के लोग तिरंगे की शान में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते रहे। शहर की सड़कों पर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों की गूंज दूर-दूर तक सुनाई देती रही।

इन्होने निभाई तिरंगा यात्रा में अपनी सक्रिय भागीदारी 

इस विशाल तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, तिरंगा यात्रा संयोजक डॉ. राजीव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, जोगेश लंबा, ज्योति नंद दुबे, देवेंद्र पांडे, अशोक चावलानी, लक्की नंदा, अजय चन्द्रा, प्रदीप सिंह, राकेश नागरमल अग्रवाल, नीरज ठाकुर, श्रीधर द्विवेदी, राजेंद्र राजपूत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजू सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा, योगेश मिश्रा, दिलेंद्र यादव, अभिषेक गर्ग सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और शहरवासी शामिल हुये। इसके साथ ही अनेक सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, वरिष्ठ नागरिक, स्कूली बच्चे, छात्र-छात्राएं और पूर्व सैनिकों ने भी तिरंगा यात्रा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button