कोरबाछत्तीसगढ़राजनीतिक

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अटल परिसर का किया लोकार्पण, पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रतिमा का किया अनावरण, जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

शहर को भी अपना घर समझे और स्वच्छ रखेः उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि व विधायी कार्य, तथा नगरीय प्रशासन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी की गरिमामय उपस्थिति में आज नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत लगभग 30 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जिसमें भूमिपूजन के 74 कार्य राशि 24 करोड़ 76 लाख और लोकार्पण के 19 कार्य राशि चार करोड़ 60 लाख रूपये शामिल है। उन्होंने विवेकानंद उद्यान के सामने अटल परिसर का लोकार्पण किया।

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने अटल परिसर में स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. राजीव सिंह, हितानंद अग्रवाल, नरेंद्र देवांगन, जागेश लांबा, अशोक चावलानी, मंडल अध्यक्ष डा. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, अभिषेक गर्ग, लक्की नंदा, अजय चन्द्रा, पवन‌ सिन्हा, मनोज राठौर, प्रदीप सिंह, अर्जुन गुप्ता, नीरज ठाकुर, राकेश नागरमल अग्रवाल, श्रीधर द्विवेदी, श्रीमती ज्योति वर्मा, लक्ष्मण श्रीवास, अजय विश्वकर्मा, उदय श्रीवास्तव, दीपक चावड़ा व अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी और आम नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यह गौरव की बात है कि अब प्रदेश के नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त होने लगा है। कोरबा नगर पालिक निगम को भी स्वच्छता के लिए पुरुस्कार मिलना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कोरबा में तेज गति से स्वच्छता का काम हो रहा है। आने वाले समय में कोरबा नम्बर वन पर रहे, इसके लिए आमजनों का सहयोग जरूरी है। प्रभारी मंत्री श्री साव ने कहा कि जिस तरह हर व्यक्ति अपने घर को स्वच्छ रखता है। उसी तरह शहर को भी अपना घर समझे और स्वच्छ रखे। कोरबा शहर साफ सुथरा हो, इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ियों का मान सम्मान करते हुए अलग राज्य बनाया। आज उनकी वजह से ही यह छत्तीसगढ़ विकास की राह में लगातार आगे बढ़ रहा है। अटल जी के देश के विकास में योगदान को याद करने के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर का निर्माण कर प्रतिमा स्थापित की जा रही है। श्री साव ने कोरबा के विकास के लिए नगर निगम में 72 कार्यों हेतु 18 करोड़ रुपये और देने की घोषणा करते हुए कहा कि कोरबा ऊर्जाधानी है और यहाँ के लोगों में ऊर्जा बनी रहे इस दिशा में कार्य करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में विकास के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है। अकेले कोरबा नगर निगम को 280 करोड़ की राशि विकास कार्यों के लिए दी गई है।

उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की राशि से भी विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। प्रभारी मंत्री श्री साव ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महतारी वन्दन योजना प्रारंभ की गई है। इससे प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खाते में हर माह 5 तारीख को राशि पहुँच जाती है। उन्होंने कोरबावासियों से कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी चाहते हैं कि सभी शहर स्वच्छ रहे और वे इस पर नजर बनाए रहते हैं, इसलिए कोरबा को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने एसईसीएल गेवरा क्षेत्र द्वारा सीएसआर से मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 3 बस, एक सेक्शन मशीन, एक ई-वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में 5 हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी, 5 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम में नगर निगम कोरबा द्वारा स्वच्छता रैंकिंग में आठवां स्थान प्राप्त करने पर मंत्री का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग,वाणिज्य और श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव् साय और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कोरबा के विकास के लिए पर्याप्त राशि प्रदान की है। इसके अलावा डीएमएफ और अन्य मद से भी कोरबा को विभिन्न कार्य के लिए राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जिले से प्राप्त राशि को जिले में ही खर्च करने की व्यवस्था प्रदान की है। इससे कोरबा में लगातार विकास के कार्य कराए जा रहे हैं।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा नगर निगम में विकास के कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। निगम को विकास कार्य के लिए पर्याप्त राशि मुहैया कराई जा रही है। आने वाले दिनों में विकास के कार्य और भी होते रहेंगे। महापौर ने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि हमारा शहर और भी स्वच्छ बने और देश में स्वच्छता के मामले में नम्बर वन रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us