कोरबा
झोराघाट में सजेगा अपनापन और उल्लास का महोत्सव, पूर्व महापौर श्री जोगेश लाम्बा का भव्य वनभोज 18 जनवरी को
✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

कोरबा में मिलन का महापर्व: झोराघाट में पूर्व महापौर श्री जोगेश लाम्बा का भव्य वनभोज 18 जनवरी को।
कोरबा। हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए पूर्व महापौर श्री जोगेश लाम्बा जी द्वारा इस वर्ष भी भव्य वनभोज (पिकनिक) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह उल्लासपूर्ण आयोजन दिनांक 18 जनवरी 2026, रविवार को प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर झोराघाट (छुरी) में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संपन्न होगा। कार्यक्रम में मनोरंजन, आत्मीय संवाद, स्वादिष्ट स्वल्पाहार और सौहार्दपूर्ण वातावरण का विशेष आकर्षण रहेगा।
पूर्व महापौर श्री जोगेश लाम्बा जी ने सभी स्नेही बंधुजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पारिवारिक एवं मिलनसार आयोजन को सफल बनाएं।
प्रकृति की गोद में, अपनापन और उत्साह का संगम — झोराघाट में होगा यादगार वनभोज।



