
रक्षाबंधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय एवं ऊर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने समस्त जिलेवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री गोपाल मोदी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह और समर्पण का पावन पर्व है। यह पर्व भारतीय संस्कृति में रिश्तों की मजबूती और पारिवारिक मूल्यों की सुंदर अभिव्यक्ति करता है। भाई-बहन का रिश्ता जीवनभर एक-दूसरे के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने और परस्पर सम्मान एवं विश्वास बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक भाई की बहन की रक्षा के संकल्प का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, अपनत्व, सामाजिक सद्भाव और पारिवारिक एकता को मजबूत करने का अवसर भी है। हमारी संस्कृति में इस पर्व का विशेष महत्व है, जो रिश्तों को और अधिक मजबूत एवं आत्मीय बनाता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मोदी ने कहा कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां, सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने सभी बहनों और भाइयों सहित समस्त कोरबा जिलेवासियों के उज्ज्वल, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए एक बार पुनः रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।







