कोरबाराजनीतिक

राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह का कोरबा दौरा: भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के साथ विशिष्ट जनों से किया संवाद

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

कोरबा दौरे पर राज्यसभा सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कोरबा। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह का कोरबा आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जनों से भेंट-मुलाकात कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसी क्रम में सांसद श्री सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने रवि स्वीट्स के संचालक एवं श्रमिक हितों के लिए सक्रिय श्री मुरित राम साहू तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुश्री लखनी साहू के निवास पहुंचकर आत्मीय भेंट की। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा विगत 12 वर्षों में किए गए विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा जनहितकारी पहलों की जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर दर्री मंडल अध्यक्ष श्री मनोज लहरे व एमआईसी मेंबर श्री अजय चंद्रा सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं : श्री गोपाल मोदी

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता निरंतर जनसंपर्क और संवाद के माध्यम से कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए जनहित में किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। यह संवाद कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों तक केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button