कोरबाराजनीतिक

छुरीकला में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, अध्यक्ष पद्मिनी प्रीतम देवांगन के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

पद्मिनी प्रीतम देवांगन के नेतृत्व में छुरीकला हुआ तिरंगामय, युवाओं, विद्यार्थियों एवं नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

छुरीकला। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत छुरीकला में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी प्रीतम देवांगन के नेतृत्व में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में लहराता तिरंगा और दिलों में देशभक्ति का जज्बा लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा, माताएं-बहनें एवं नगर के गणमान्य नागरिक इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत यात्रा में शामिल हुए।

पूरे छुरी नगर में निकली तिरंगा यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। लहराते तिरंगों से पूरा नगर राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया।

तिरंगा हमारी आन, शान और भारत की पहचान” — पद्मिनी प्रीतम देवांगन

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी प्रीतम देवांगन ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि “तिरंगा हमारी आन है, तिरंगा हमारी शान है और तिरंगा ही भारत की पहचान है।” हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की प्रगति, एकता एवं अखंडता में अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।

भव्य तिरंगा यात्रा ने छुरीकला में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का ऐसा संदेश दिया, जिसने हर नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल कर दिया। 🇮🇳

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button