कोरबाधर्म और आस्था

बालकोनगर में 16 से 24 जुलाई तक भक्ति भाव से मनाया जाएगा भगवान श्री जगन्नाथ जी का महा रथ यात्रा उत्सव

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

उत्कल भारती सेवा समिति बालकोनगर के तत्वाधान में रथ द्वितीया के पावन पर्व पर 16 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक “भगवान श्री जगन्नाथ जी” का भव्य रथ यात्रा उत्सव आयोजित किया जाएगा।  

16 जुलाई को श्रीराम मंदिर बालको से प्रभु का रथ गाजे-बाजे और जयघोष के साथ प्रारंभ होकर श्री गुंडिचा मंदिर, रामलीला मैदान बालको नगर में विराजित होगा।  

9 दिनों तक भक्तजन भगवान का दर्शन, पूजन एवं पवित्र रथ खींचकर मोक्ष और पुण्य के भागी बनेंगे।  

24 जुलाई की शाम को भगवान श्री जगन्नाथ जी का रथ पुनः श्री जगन्नाथ मंदिर के लिए वापसी करेगा।  

समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर इस दिव्य उत्सव का लाभ लेने की विनम्र अपील की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button