कोरबाधर्म और आस्था

कोरबा कांवड़िया संघ का अथक प्रयास लाया रंग, कनकेश्वर धाम के विकास हेतु 52 लाख स्वीकृत 

अर्जुन गुप्ता, संवाद प्रमुख, भाजपा जिला-कोरबा छ.ग.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में तथा उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कनकेश्वर धाम, मॉ मड़वारानी मंदिर और मॉ मातिनदाई मंदिर के विकास के लिए 2 करोड़ 16 लाख से अधिक की राशि स्वीकृति दी।

कोरबा। कोरबा कांवड़िया संघ के निरंतर प्रयास और जनआवाज़ ने आखिरकार रंग ला दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन तथा उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों—कनकेश्वर महादेव मंदिर, माँ मड़वारानी मंदिर और माँ मातिनदाई मंदिर—के विकास हेतु 2 करोड़ 16 लाख 94 हजार 766 रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।

कांवड़िया संघ की मांग पर कनकेश्वर धाम के विकास हेतु 52 लाख स्वीकृत

कांवड़िया संघ के प्रमुख श्री नागरमल अग्रवाल, श्री ठाकुर दास मनवानी, श्री महेश अग्रवाल, श्री दिनेश पटेल तम्बाकू वाले, श्री राकेश नागरमल अग्रवाल और अर्जुन गुप्ता ने केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन से कनकेश्वर धाम के विकास की मांग उठाई थी। जिसपर माननीय मंत्री जी ने वादा निभाते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन कलेक्टर श्री अजीत वसंत के प्रयास से कनकेश्वर धाम के लिए 52 लाख रुपए की स्वीकृति दिलाई।

कनकेश्वर धाम में इन विकास कार्यो की मिली स्वीकृति

कनकेश्वर महादेव मंदिर कनकी में मंदिर परिसर में शेड निर्माण कार्य हेतु 45 लाख 50 हजार रूपये की स्वीकृति, 2.4 किलोवाट की क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापना हेतु 06 लाख 82 हजार 360 रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और क्रेडा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। कनकेश्वर धाम समेत तीनों प्रमुख धार्मिक स्थलों पर इन विकास कार्यों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। पेयजल, शेड, मंच और सोलर पावर की व्यवस्था से धार्मिक पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा।

मॉ मड़वारानी मंदिर का होगा विकास

करतला विकासखंड अन्तर्गत मॉ मड़वारानी मंदिर परिसर में मंच निर्माण कार्य हेतु 19 लाख 92 हजार, आर्चशेड निर्माण कार्य हेतु 25 लाख 97 हजार, पाईप लाइन बिछाकर पेयजल व्यवस्था हेतु 39 लाख 67 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। उक्त कार्य के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को क्रिर्यान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। 

मॉ मातिनदाई परिसर में पेयजल और सीढ़ी निर्माण सहित विभिन्न कार्य स्वीकृत

पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मातिन में स्थित मॉ मातिनदाई परिसर में पाइप लाइन बिछाकर पेयजल प्रदान करने हेतु 33 लाख 09 हजार की स्वीकृति तथा सीढ़ी निर्माण हेतु 30 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त कार्यों के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और सीईओ जनपद पोंड़ीउपरोड़ा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button