नवा रायपुरभ्रष्टाचार/फर्जीवाड़ा/सरकारी धन का गबन

रेलवे भर्ती में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा: 5 लाख की घूस लेते दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी CBI के हत्थे चढ़े

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

स्पोर्ट्स कोटे की नौकरी दिलाने के नाम पर हो रही थी डील, रायपुर और दुर्ग में एक साथ कार्रवाई

रायपुर/दुर्ग। रेलवे भर्ती में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने छत्तीसगढ़ में कार्रवाई करते हुए रेलवे के दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से रेलवे महकमे और खेल जगत में हड़कंप मच गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में भिलाई में पदस्थ वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (तकनीशियन-2) एवं अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग रेफरी बी. राजशेखर राव तथा रेलवे कर्मचारी राजलक्ष्मी शामिल हैं। दोनों की नियुक्ति रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे से हुई थी और दोनों वेटलिफ्टिंग से जुड़े खिलाड़ी रहे हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर एक अभ्यर्थी से मोटी रकम की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया। शनिवार 16 मई को टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रायपुर के वीआईपी रोड क्षेत्र से और दूसरे को दुर्ग से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया में प्रभाव का इस्तेमाल कर चयन कराने का भरोसा देकर रिश्वत की मांग की गई थी। सीबीआई ने शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप कार्रवाई की और 5 लाख रुपए की घूस लेते दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

कार्रवाई के बाद सीबीआई की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में रेलवे भर्ती प्रक्रिया, स्पोर्ट्स कोटे की नियुक्तियों और अन्य संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि जांच में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button