कोरबाराजनीतिक

सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने भाजपा कोरबा नगर मंडल में कार्यशाला सम्पन्न

अर्जुन गुप्ता, संवाद प्रमुख, भाजपा जिला-कोरबा छ.ग.

✍️ तेजस्वी न्यूज़ – सबसे तेज

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारी हेतु आज भाजपा कोरबा  नगर मंडल द्वारा मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में किया गया

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में नगर निगम कोरबा के पार्षद व एमआईसी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने सेवा पखवाड़ा अंतर्गत होने वाले विभिन्न जिला एवं मंडल स्तरीय कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा “सेवा ही संगठन की पहचान है। हर कार्यकर्ता यदि तन, मन और समय से इन कार्यक्रमों में भाग लेगा तो सेवा पखवाड़ा ऐतिहासिक रूप से सफल होगा।”

कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा – “सेवा कार्य ही भाजपा की वास्तविक शक्ति है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य हैं, कार्यकर्ताओं को इस भावना के साथ सेवा पखवाड़ा में जुटना होगा।”

कार्यशाला की अध्यक्षता कोरबा नगर मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा ने की। इस दौरान मंच पर सरजू अजय व सुकेश दलाल भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में भाजपा कोरबा मंडल के पदाधिकारीगण, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री राहुल शुक्ला द्वारा किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us