कोरबाराजनीतिक

स्वदेशी की गूंज से गूंजा साडा कन्या विद्यालय, छात्राओं ने लिया आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

स्वदेशी अपनाओ, देश बढ़ाओ साडा कन्या विद्यालय में भाजपा का संकल्प कार्यक्रम हुआ आयोजित।

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में जिलेभर में चल रहे स्वदेशी संकल्प अभियान के अंतर्गत आज विविध जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए गये। इसी क्रम में साडा कन्या विद्यालय, टी.पी. नगर, कोरबा में एक प्रभावशाली स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देशहित, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश पूरे उत्साह के साथ सभी लोगो ने अपनाया।

कार्यक्रम की प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वदेशी केवल एक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। स्वदेशी अपनाकर हम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता दें।

शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष श्री झगेन्द्र देवांगन ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का केंद्र होने के साथ-साथ संस्कार निर्माण का भी स्थान है। स्वदेशी का संकल्प छात्राओं में देशभक्ति और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करेगा।

भाजपा जिला महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। स्वदेशी अपनाना ही सच्चे अर्थों में देश के प्रति हमारी सेवा है।

कोरबा मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा एवं कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डाॅ. श्री राजेश राठौर ने कहा कि स्वदेशी संकल्प अभियान जन-आंदोलन का रूप ले रहा है और युवाओं व विद्यार्थियों की भागीदारी इसे नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष श्री झगेन्द्र देवांगन, प्रधानाचार्य श्री रणधीर कुमार सिंह, जिला महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्री अर्जुन गुप्ता, जिला मंत्री श्रीमती कमला बरेठ, मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष डाॅ श्री राजेश राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश अग्रवाल, मंडल महामंत्री श्री रामशंकर साहू, श्री राहुल नवनीत शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष श्री सूरज पांडेय, मंडल कोषाध्यक्ष श्री सुकेश दलाल, श्री अनिल वस्त्रकार, श्री राजेन्द्र राजपूत, श्री नवीन जायसवाल व श्री नीरज ठाकुर सहित साडा कन्या विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओ व छात्राओ ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us