कोरबाधर्म और आस्था
फागुन एकादशी पर आस्था का सैलाब – सिरकी (जटगा) से छुरी-कटघोरा खाटू श्याम मंदिर तक 45 किमी पैदल निशान यात्रा, ग्रामीणों में दिखा अपार उत्साह
✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

कोरबा | फागुन एकादशी विशेष। फागुन एकादशी के पावन अवसर पर कोरबा जिले में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम सिरकी (जटगा) से श्रद्धालुओं ने छुरी-कटघोरा स्थित खाटू श्याम मंदिर तक लगभग 45 किलोमीटर की पैदल निशान यात्रा निकाली। भजन-कीर्तन और “हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे” के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु हाथों में केसरिया ध्वज और निशान लिए भक्ति भाव से पदयात्रा करते हुए मंदिर पहुंचे।
मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा खाटू श्याम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
फागुन एकादशी का यह पावन उत्सव श्रद्धालुओं के लिए आस्था, विश्वास और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सामने आया।
✍️ प्रस्तुति: तेजस्वी न्यूज, कोरबा



