कोरबाराजनीतिक

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी 55 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के विशेष आतिथ्य में हुआ विकास कार्यो का भूमिपूजन 

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

✍️ तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज 

कोरबा। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने दर्री क्षेत्र की स्लम बस्ती को 55 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात प्रदान की। इन विकास कार्यो का भूमिपूजन भारतीय जनता पार्टी के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के विशेष आतिथ्य व महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के अध्यक्षता में संपन्न हुई।

इन विकास कार्यो का हुआ भूमिपूजन 

दर्री जोन के वार्ड क्र. 60 श्रम नगर में डॉ.कश्यप घर से भूषण मेहर घर तक 11 लाख 50 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड, नाली का निर्माण, इसी वार्ड के श्रम नगर में ही योगेश बरेठ घर से रमेश नवरंग घर तक 11 लाख 80 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड नाली निर्माण, इसी वार्ड श्रम नगर में ही तारंग घर से प्रभू सतनामी घर तक 09 लाख 50 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड नाली निर्माण, इसी वार्ड के श्रम नगर बस्ती में ही पप्पू सतनामी घर से प्रजापति घर तक 07 लाख 20 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड नाली निर्माण का कार्य कराया जाना हैं। इसी प्रकार वार्ड क्र. 48 मेन रोड दर्री दशहरा मैदान सामुदायिक भवन के पास 15 लाख रूपये की लागत से शेड निर्माण का कार्य किया जायेगा।

आपको सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए, मैं कृत संकल्पित हूॅं – लखनलाल देवांगन 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने भावपूर्ण उद्बोधन में कहा कि मैं सदैव निगम क्षेत्र की जनताजनार्दन व आप सभी के सुख-दुख का साथी रहा हॅूं, तथा आगे भी रहूॅंगा। आपकी हर समस्या के निराकरण के लिए, आपको सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए, मैं कृत संकल्पित हूॅं। उन्होने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जब मैं इस बस्ती में आया था तो आप सबने इन विकास कार्यो की मांग की थी, मुझे खुशी है कि आपकी बहुप्रतीक्षित मांगे आज पूरी कर दी गई हैं। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने बस्ती में शेष सड़क, नाली निर्माण हेतु 15 लाख रूपये की घोषणा के साथ ही कहा कि दर्री मंदिर के सामने 25 लाख रूपये की लागत से भव्य डोम का निर्माण भी किया जाएगा। मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आशीर्वाद से कोरबा में विकास कार्यो हेतु धनराशि की कोई कमी नहीं होगी तथा आप जनताजनार्दन की इच्छा, मांग व आवश्यकता के अनुसार सभी विकास कार्य होंगे।

उद्योग मंत्री हमेशा कोरबा के विकास कार्यो को लेकर सतत चिंतन करते हैं – गोपाल मोदी

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन कोरबा के विकास के लिए सतत चिंतन करते हैं, शहर व स्लम बस्तियों का समुचित विकास कैसे हो, नागरिकों को सभी सुविधाएं सुगम रूप से मिले, जनता को सड़क, पानी, बिजली, साफ-सफाई जैसी सुविधाओं के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे़, इस हेतु वे लगातार विकास कार्यो को गति व दिशा देते हैं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन के विभागों में प्रदेश में बहुत ही अच्छा कार्य हुआ, जिसकी बदौलत प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उन्हें 02 और विभागों की जिम्मेदारी प्रदान की है, हमें विश्वास है कि इन विभागों में भी श्रेष्ठ कार्य होंगे। 

कोरबा के विकास के लिए समर्पित हैं उद्योग मंत्री – संजू देवी राजपूत 

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा के विकास के लिए सदैव समर्पित रहें हैं, जब वे कोरबा के महापौर थे, तो उन्होने एक विकास पुरूष की भूमिका का निर्वहन कर निगम क्षेत्र में ऐतिहासिक रूप से विकास कार्य कराए थे, जिसे आज भी याद किया जाता है। उन्होने कहा कि सहज, सरल स्वभाव के धनी, उद्योग मंत्री श्री देवांगन का कोरबा की जनता से आत्मिक लगाव है तथा वे सदैव लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहते हैं।

भूमिपूजन कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, महामंत्री व पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी.सदस्य अजय चन्द्रा, लक्की नंदा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, अर्जुन गुप्ता, पार्षद राधा बाई महंत, मुकुंद सिंह कंवर, दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, मंडल महामंत्री अंजन अग्रवाल, वरिष्ठ नेता तुलसी ठाकुर, ईश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व बस्तीवासी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us