कोरबा

ज्योति गायत्री दास ने माँ की 7 वीं पुण्यतिथि पर भारत माँ की रसोई में भोजन सेवा कर अपनी माँ को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

सेवा …… भारत माँ की रसोई में भोजन सेवा कर ज्योति गायत्री दास ने अपनी माँ की 7 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोरबा।

कहते हैं माँ बस एक शब्द और रिश्ता मात्र नही हैं, बल्कि वह पूरा संसार हैं। माँ जिसमें प्यार, त्याग और ममता का समंदर बहता हैं। शायद यही कारण हैं की गुरुवार को एक बेटी ने अपनी माँ की 7 वीं पुण्यतिथि पर कुछ ऐसा किया की लोग भावविभोर हो गये।

कोरबा जिले के बांकीमोंगरा में रहने वाली ज्योति गायत्री दास ने अपनी माताजीं “स्व.श्रीमतीं गायत्री जी की

7 वीं पुण्यतिथि पर मेडिकल कॉलेज कोरबा में पहुंचकर भारत माँ की रसोई में भोजन सेवा कर अपनी माँ को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होने जरूरतमंद लोगो को बड़े भाव ही से खाना परोसा, यह देख लोग भावविभोर हो गये।

ज्योति गायत्री दास ने बताया की “यह मेरा सौभाग्य है कि मैं अपनी माँ की पुण्यतिथि पर समाज सेवा के इस कार्य को कर पा रही हूँ।” उन्होंने आगे कहा कि समाज सेवा उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और ऐसे कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us