श्री गोपाल मोदी ने ग्रामवासियों से कहां स्वीकृत नया शाला भवन सरभोका बस्ती में बनाये जाने से 150 से अधिक बच्चों को दूर स्थित आश्रम शाला जाने में होने वाली कठिनाइयों से मुक्ति मिले इसके लिये किया जायेगा हर संभव प्रयास।
तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज
कोरबा। भाजपा जिला कार्यालय में आज जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी से ग्राम सरभोका बस्ती के ग्रामवासियों ने उनसे मिलकर अपनी समस्याये सुनाई। ग्रामवासीयो की मांग हैं कि स्वीकृत नया शाला भवन सरभोका बस्ती में ही बने, ताकि 150 से अधिक बच्चों को दूर स्थित आश्रम शाला जाने में होने वाली कठिनाइयों से मुक्ति मिल सके।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने ग्रामवासीयो की इस मांग को संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाकर समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रहलाद बिंझवार उपस्थित रहें, जिनके साथ गाँव के विकास को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

किया जायेगा हर संभव प्रयास – गोपाल मोदी
श्री गोपाल मोदी ने ग्रामवासियों से कहां स्वीकृत नया शाला भवन सरभोका बस्ती में बनाये जाने से 150 से अधिक बच्चों को दूर स्थित आश्रम शाला जाने में होने वाली कठिनाइयों से मुक्ति मिले इसके लिये किया जायेगा हर संभव प्रयास।
जिलाध्यक्ष के सहज सरल स्वभाव से आत्मविभोर हो गये ग्रामवासी
जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी से मिलकर ग्रामवासी प्रफुल्लित हो गये, उन्होंने कहां की गांव की समस्याओ को माननीय जिलाध्यक्ष जी ने ध्यानपूर्वक सुना और हम लोग उनके सहज सरल स्वभाव से आत्मविभोर हो गये हैं।