कोरबासामाजिक

कोरबा में खुशी की लहर: आरती राजेश गुप्ता बनीं राष्ट्रीय सह-संयोजिका, भव्य स्वागत

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

 आरती गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, केसरवानी समाज में खुशी की लहर

कोरबा। केसरवानी समाज के लिए गर्व का क्षण तब आया जब शहर की प्रतिष्ठित समाजसेवी श्रीमती आरती राजेश गुप्ता को राष्ट्रीय महासभा में राष्ट्रीय सह-संयोजिका पद पर मनोनीत किया गया। इस उपलब्धि से पूरे समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है। मनोनीयन के बाद कोरबा नगर केसरवानी कल्याण समिति एवं महिला सभा की स्वजाति बहनों द्वारा आरती गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें साल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए समाज में खुशी की लहर साझा की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष निलेश जी, डीपी केसरवानी (पूर्व संरक्षक), नगर अध्यक्ष त्रिभुवन केसरवानी, महामंत्री राजेश जी सहित समाज के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने आरती गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

महिला सभा की वरिष्ठ सलाहकार रमा केसरवानी, माया केसरवानी, संरक्षक शोभा केसरवानी, अध्यक्ष बिंदु केसरवानी, उपाध्यक्ष अनीता एवं छाया केसरवानी, कार्यकारी अध्यक्ष सुषमा केसरवानी, महामंत्री प्रीति केसरवानी, कोषाध्यक्ष मोना केसरवानी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महासभा के प्रति आभार जताया।समस्त केसरवानी समाज ने आरती राजेश गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे पूरे समाज के लिए गौरव का क्षण बताया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button