
सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल कोरबा की छात्रा कुमारी गीतांजलि राठौर ने सीबीएसई 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 92.8% प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता पिता का बढ़ाया मान।
कोरबा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज, 13 मई आज, 13 मई 2025 को 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल कुल 88.39% छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। इसी कड़ी में सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल कोरबा की छात्रा कुमारी गीतांजलि राठौर ने सीबीएसई 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 92.8% प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल का नाम रोशन किया हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र में सुर्खियां भी बटोरीं हैं।

अपनी सफलता का श्रेय कुमारी गीतांजलि राठौर ने अपने गुरुजन व माता पिता को दिया हैं, उन्होंने कहा, “मेरे पिता जी मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं, आज वे सबसे अधिक खुश हैं, और मेरी मेहनत का असली फल उन्हें मुस्कुराते हुए देखना हैं।

गौरतलब हैं की कुमारी गीतांजलि राठौर के पिता मनोज राठौर भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते हैं, समाजिक कार्ये में भी वे हमेशा सक्रिय रहते हैं। गीतांजलि की माता का नाम श्रीमती लक्ष्मी राठौर हैं। गीतांजलि के बड़े भाई देवेंद्र प्रताप राठौर ने iit पटना से B. Tec. सिविल से इस वर्ष पढ़ाई पूरी कर सफलता हासिल किए हैं। दोनो भाई-बहन ने पूरे परिवार को गौरवान्वित कर दिया हैं।





