कोरबाराजनीतिक

गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब एवं राजेश अग्रवाल का मंत्रिमंडल में शामिल होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात हैं – गोपाल मोदी

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

नवनियुक्त केबिनेट मंत्री प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और विकास, सुशासन एवं जनसेवा के कार्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे – गोपाल मोदी

तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज 

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने प्रदेश के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों श्री गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब एवं श्री राजेश अग्रवाल को शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन तीनों वरिष्ठ नेताओं का मंत्रिमंडल में शामिल होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात हैं। इनके अनुभव और दूरदृष्टि से प्रदेश सरकार को नई ऊर्जा एवं और भी अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

संगठन और कार्यकर्ताओं में हुआ उत्साह का संचार

जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त केबिनेट मंत्री प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और विकास, सुशासन एवं जनसेवा के कार्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे उन्होंने कहा कि संगठन और कार्यकर्ताओं में इस निर्णय से उत्साह का संचार हुआ हैं तथा प्रदेश की जनता को भी एक नई आशा और विश्वास प्राप्त हुआ है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us