छत्तीसगढ़
नवाचार की मिसाल बनीं उपासना शर्मा, एपीसी व पतंजलि महिला समिति ने किया सम्मान
✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

मुख्यमंत्री गौरव अलंकार से सम्मानित उपासना शर्मा को फिर मिला सम्मान
देवकिरारी की नवाचारी शिक्षिका एवं मुख्यमंत्री गौरव अलंकार से सम्मानित श्रीमती उपासना रविन्द्र शर्मा का उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक एवं नवाचारी कार्यों के लिए सम्मान किया गया। यह सम्मान पतंजलि महिला समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित एपीसी हेमलता शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्य करने वाली महिला शिक्षिकाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर श्रीमती उपासना शर्मा के शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए गए प्रयासों तथा शिक्षण कार्य में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नवाचारी शिक्षकों के प्रयासों से शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है और विद्यार्थियों को नई दिशा मिल रही है। श्रीमती उपासना रविन्द्र शर्मा ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करती रहेंगी, कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।







