कोरबाछत्तीसगढ़राजनीतिक

यह कार्यशाला निश्चित ही संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में मील का पत्थर साबित होगी – गोपाल मोदी

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

भाजपा की संगठनात्मक कार्यशाला में खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय और जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी हुये शामिल 

✍️ तेजस्वी न्यूज़ – सबसे तेज

कोरबा/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज से प्रारंभ हुई तीन दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला में कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “यह कार्यशाला निश्चित ही संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में मील का पत्थर साबित होगी। भाजपा का मूल मंत्र संगठन की मजबूती और सेवा भाव है, और इस कार्यशाला से संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।”

कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय सहित प्रदेश के मंत्रीगण, विधायकगण, महामंत्रीगण, निगम-मंडल-आयोग के अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की असली शक्ति हैं

कार्यशाला के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तरीय कार्ययोजना, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण तथा जनसेवा को और अधिक प्रखर बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने इस बात पर बल दिया कि भाजपा की ताकत केवल पदाधिकारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की असली शक्ति है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह,  लक्की नंदा एवं अजय चंद्रा भी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का संचालन अनुशासनबद्ध वातावरण में हुआ और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us