
जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक, 13 अगस्त से शुरू होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े विविध आयोजन
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आगामी हर घर तिरंगा अभियान, विशाल तिरंगा यात्रा, विभाजन विभीषिका दिवस, स्वतंत्रता दिवस एवं श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। भाजपा के लोकप्रिय एवं ऊर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय, टी.पी. नगर कोरबा में आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रमों के सफल एवं कुशल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सभी कार्यक्रमों को भव्य, अनुशासित एवं राष्ट्रभावना से ओतप्रोत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव से जोड़ना भाजपा कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण दायित्व है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, जिला महामंत्री श्री संजय शर्मा, जिला महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक श्री अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष श्री अजय पांडेय सहित भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की गरिमामय उपस्थिति रही।

बैठक में आगामी 13 अगस्त से प्रारंभ होने वाले हर घर तिरंगा अभियान एवं विशाल तिरंगा यात्रा सहित विभाजन विभीषिका दिवस, स्वतंत्रता दिवस और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के कार्यक्रमों को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं। भाजपा संगठन ने इन सभी आयोजनों को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

भाजपा जिला संगठन ने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, एकता, अखंडता और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुषों एवं वीर शहीदों के प्रति सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।







