छत्तीसगढ़राजनीतिक

भाजपा का हर कार्यकर्ता जनसेवक हैं और संगठन की शक्ति उन्ही से हैं – गोपाल मोदी

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

“संगठन की शक्ति कार्यकर्ता हैं, और बूथ ही आधार है। सक्रिय बूथ ही जीत की गारंटी हैं।

भाजपा कोरबा की संगठनात्मक में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का लिया संकल्प।

भाजपा कोरबा की संगठनात्मक बैठक अनेक विषयो पर आधारित रही, जिनमें सबसे प्रमुख रुप से भाजपा के कार्यकर्ताओ को लेकर रही, श्रम व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी दिग्गज नेताओ ने भाजपा कार्यकर्ताओ की जमकर प्रशंसा की

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा द्वारा दिनांक 11 मई 2025 (रविवार) को दोपहर 3 बजे पंडित दीनदयाल कुंज, भाजपा जिला कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत सम्पन्न हुई, जिसका उद्देश्य आगामी राष्ट्रहितकारी कार्यक्रमों की रणनीति तय करना, जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना था।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने की। उन्होंने कहा कि “भाजपा का हर कार्यकर्ता जनसेवक है, और जब तक संगठन बूथ स्तर पर सशक्त नहीं होगा, तब तक परिवर्तन संभव नहीं है।” बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने संगठन की मजबूती व कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर विचार साझा किया। इस बैठक में श्रम व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला संगठन प्रभारी गोपाल साहू,

विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य जोगेश लाम्बा, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विकास अग्रवाल, ।पवन गर्ग, टिकेश्वर राठिया, जिला प्रभारी, आई.टी. विभाग नवदीप नंदा, जिला संयोजक, आई.टी. विभाग अजय चंद्रा, मंडल अध्यक्ष डाॅ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, अभिषेक गर्ग, ब्रजेश यादव, सह मिडिया प्रभारी, मीडिया पवन कुमार सिन्हा

सहित जिला समन्वय समिति के सभी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, महामंत्री एवं संयोजकगण, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, नगर निगम के महापौर, पार्षद, नगर पालिका व पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/पार्षदगण, जिला पंचायत एवं जनपद के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष की इस व्यापक उपस्थिति ने बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से ऐतिहासिक बना दिया।

प्रमुख वक्ताओं के विचार:

लखन लाल देवांगन – जनसेवा में समर्पित नेतृत्व “भाजपा कार्यकर्ता समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचें और योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करें।”

गोपाल मोदी – संगठन के समर्पित स्तंभ “संगठन की शक्ति कार्यकर्ता हैं, और बूथ ही आधार है। सक्रिय बूथ ही जीत की गारंटी है।”

डॉ. राजीव कुमार सिंह – अनुभवी संगठनकर्ता “नवीन नेतृत्व को अवसर और प्रशिक्षण देकर संगठन की जड़ें गहरी करनी होंगी।”

संजू देवी राजपूत – जनप्रिय महापौर “हर वार्ड, हर मोहल्ले तक योजनाओं की जानकारी पहुँचना ही मेरा संकल्प है।”

जोगेश लाम्बा – रणनीतिक विचारक “भाजपा की नीति, निष्ठा और नेतृत्व का संदेश कार्यकर्ताओं के माध्यम से समाज तक पहुँचना चाहिए।”

बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने राष्ट्रहित और संगठन सशक्तिकरण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की सफलता पर सभी ने भाजपा जिला संगठन को हार्दिक बधाई और साधुवाद दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us