कोरबाछत्तीसगढ़राजनीतिक

जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स वो संस्था हैं‌ जो व्यापारी बंधुओं के हक और न्याय के लिये लड़ती हैं – गोपाल मोदी

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई.कार्यकर्ता

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और‌ महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की‌ गरिमामयी उपस्थिति में जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न। 

व्यापारिक विकास की दिशा में यह एक प्रेरक कदम हैं, चेम्बर परिवार को बहुत बहुत शुभकामनाएं‌ – गोपाल मोदी

तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज 

कोरबा। आशीर्वाद भवन में जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और‌ महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित हुआ।

जिलाध्यक्ष ने किया कार्यक्रम को संबोधित

जिलाध्यक्ष श्री गोपाल‌ मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहां यह वो संस्था हैं‌ जो व्यापारी बंधुओं के हक और न्याय के लिये लड़ती हैं। श्री‌ मोदी ने कहां‌ की हमे हड़ताल नही करना चाहिए अगर हमारा काम बगैर हड़ताल के चल जाता हैं, मगर अगर जरूरत हैं‌ की किसी व्यापारी के साथ कोई गलत कार्य हो रहा हो, उसे दबाया जा रहां हो, उसका भयादोहन हो‌ रहा हो उसके लिये अपन को पीछे नही हटना चाहिए, और अपनी बात को‌ कहने के लिये जो जायज हो आंदोलन करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार हैं हमे करना चाहिए, और उसके लिये कही पर भी और जहा‌ पर भी आवश्यकता पड़े हमे आंदोलन करना चाहिए।

नवीन दायित्व की शपथ लेने पर दी गई शुभकामनाएं

श्री‌ गोपाल मोदी ने जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा के अध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री नरेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश रामानी, संयुक्त महामंत्री राकेश नागरमल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल सहित समस्त नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को नवीन दायित्व की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण रहें उपस्थित

 समारोह में नरेंद्र देवांगन, नरेंद्र पाटनवार, अर्जुन गुप्ता, सूरज पांडेय, योगेश मिश्रा सहित वरिष्ठ उद्योगपति, व्यापारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राकेश नागरमल अग्रवाल दुसरी बार बने संयुक्त महामंत्री

कोरबा जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश जैन जी के नेतृत्व में कोरबा जिला कांवड़ संघ के सदस्य, समाजसेवी और भाजपा नेता राकेश नागरमल अग्रवाल जी को दुसरी बार संयुक्त महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जबावदारी दी गई। उनकी इस नियुक्ति से व्यापारी वर्ग में खुशी कि लहर लहर उमड़ पड़ी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us