कोरबाधर्म और आस्था

पं. हनुमान दास जी की अमृतवाणी सुन झूमे श्रद्धालु, शिवमय हुआ कपिलेश्वरनाथ धाम

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कपिलेश्वरनाथ धाम, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

तेजस्वी न्यूज कोरबा। श्री कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति के तत्वावधान में रविशंकर शुक्ल नगर स्थित कपिलेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित भव्य रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष और भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिया।

उज्जैन शिवजी का अत्यंत प्रिय नगर – पं. हनुमान दास जी

विख्यात शिव महापुराण कथा वक्ता पंडित श्री हनुमान दास जी महाराज ने शिव महापुराण की अमृतवाणी सुनाते हुए देवी शक्ति की महिमा का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब अधर्म और अत्याचार चरम पर पहुंचता है, तब मां शक्ति विभिन्न रूपों में अवतरित होकर धर्म की रक्षा करती हैं। कथा के दौरान देवी पार्वती द्वारा मां काली का रूप धारण कर दैत्य शुम्भ-निशुम्भ के वध का मार्मिक प्रसंग सुनाया गया। साथ ही ज्योतिर्लिंगों की महिमा का भी विस्तार से वर्णन किया गया। मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की कथा सुनाते हुए महाराज जी ने बताया कि मल्लिका मां पार्वती का और अर्जुन भगवान शिव का नाम है, तथा यहां दर्शन करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महाकाल ज्योतिर्लिंग की कथा में उन्होंने कहा कि उज्जैन भगवान शिव का अत्यंत प्रिय नगर है। कथा के दौरान मां महाकाली की जीवंत झांकी और भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे।

श्रद्धालु हुए भावविभोर

कथा श्रवण के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विपणन एवं विकास संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, राखी तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, अजय दास वैष्णव, पत्रकार संदीप शर्मा, नरेश गुप्ता, विनोद त्रिपाठी, नरेंद्र गुप्ता, शिव जायसवाल, वैशाली रत्नपारखी, विजय राय, विनायक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे परिसर में भजन-कीर्तन, वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की पवित्र आहुतियों से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालुओं ने महादेव से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। आयोजन की भव्यता और श्रद्धालुओं की आस्था से कपिलेश्वरनाथ धाम पूर्णतः शिवमय हो उठा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button