कोरबाछत्तीसगढ़राजनीतिक

रविशंकर नगर सहित विभिन्न वार्डो में व्याप्त भारी गंदगी, बजबजाती नाली व सड़क के दोनों और कचरे का अंबार देख भड़की महापौर, ठेकेदार और अधिकारी को लगाई जमकर फटकार

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

सफाई ठेकेदार को नोटिस जारी करने का दिया निर्देश। 

जल भराव की समस्या का तत्काल निराकरण करे जिससे लोगों को बरसात में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े – महापौर 

कोरबा। रविशंकर शुक्ल नगर सहित विभिन्न वार्डो में व्याप्त भारी गंदगी, नाली की सफाई नही होने और बारिश के पानी से हो रही परेशानीयो के निराकरण हेतु महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने भाजपाईयो व अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया। सफाई न होने के कारण नालियां बजबजाती मिली। सड़क के दोनों और भी गंदगी बिखरी पड़ी दिखी। क्षेत्र के जागरूक नागरिको द्वारा दी गई जानकारी पर महापौर ने गंदगी का जो आलम देखा उसे लेकर जिम्मेदार अधिकारियों और सफाई ठेकेदार को उन्होंने जमकर लताड़ लगाई।

संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देशित किया गया कि वह आम नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में किसी तरह की कोताही ना बरते, नही तो उन्हे तत्काल हटा दिया जायेगा।

जल भराव की समस्या का तत्काल निराकरण करने के निर्देश –

आज सुबह कोसाबाड़ी मण्डल के वार्ड की समस्या का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने एवं बरसात से पहले सफाई व्यवस्था और नाली की स्वच्छता एवं नाला निर्माण जल भराव जैसे महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर कोरबा की लोकप्रिय महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत 

इस दौरान निवृतमान जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डाॅ. राजेश राठौर, अजय विश्वकर्मा, अर्जुन गुप्ता, श्रीधर द्विवेदी, शिव जायसवाल, अनिल वस्त्रकार, अमित अग्रवाल, जग्गा दादा, श्रीमती स्वाति कश्यप, राजकुमार राठौर, रितेश साहू सहित भाजपा कार्यकर्तागण व वार्डवासी उपस्थित रहें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us