कोरबाधर्म और आस्था

सीतामढ़ी स्थित सिद्ध श्री शनि देव मंदिर में धूमधाम एवं पूरे भक्तिभाव से मनाई गई शनि जयंती

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

शनिदेव की जयंती धूमधाम एवं पूरे भक्तिभाव से मनाई गई, श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

कोरबा।

सिद्ध श्री शनि देव मंदिर सीतामढ़ी कोरबा में शनि देव महाराज की जयंती पर भव्य आयोजन किया, यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाईन लगी रही।

स्टेशन रोड सीतामढ़ी कोरबा में स्थित (सिद्ध श्री शनि देव मंदिर) में भव्य श्री शनि जयंती उत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, वेदी पूजन, शनिदेव मंत्र जाप, श्री शनि देव अभिषेक हवन पूर्णाहुति, भंडारा, प्रसाद वितरण व महाआरती का आयोजन किया गया। यहां का भक्तिमय माहौल देखने लायक रहां।

शनि जयंती, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है, ये दिन शनिदेव के प्रकट दिवस के रूप में मनाया जाता है। शनिदेव को न्यायप्रिय देवता माना जाता है, जो व्यक्ति को उसके कर्मों का फल देते हैं। उनकी पूजा से जीवन में स्थिरता, सफलता और संतुलन आता है। 27 मई को शनि जयंती और बड़ा मंगलवार का दुर्लभ संगम रहां, इस खास मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us