कोरबाभिलाई बाजार मंडलराजनीतिक

सेवा संकल्प से सजा छिंदपुर-मुढ़ाली का आंगन, गोदभराई में झलकी भारतीय संस्कारों की खूबसूरत तस्वीर

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

आंगन मिलन में सेवा, संस्कार और सामाजिक सहभागिता का संगम; मातृ-शिशु स्वास्थ्य व पोषण के प्रति दिया जागरूकता का संदेश

कोरबा। ‘सेवा संकल्प’ अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत छिंदपुर एवं मुढ़ाली स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ एवं गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवा भावना, सामाजिक सहभागिता और भारतीय संस्कारों की सुंदर झलक देखने को मिली। आयोजन की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ की गई।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ मातृत्व, पोषण और बेहतर देखभाल के महत्व पर चर्चा की गई। गोदभराई की पारंपरिक रस्मों ने पूरे आयोजन को भावनात्मक एवं सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।

इस अवसर पर भिलाई बाजार भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, महामंत्री हेमंत तिवारी, विधायक प्रतिनिधि एवं जिला नीति एवं अनुसंधान सहप्रमुख भाजयुमो कृष्णानंद राठौर, कार्यक्रम अतिथि अमिताभ महंत, जनपद सदस्य मीनू रात्रे तथा सरपंच सकुंती कंवर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

आयोजन को सफल बनाने में दिग्विजय रात्रे, तेरस कुमार यादव, तेरस श्रीवास, अम्बिका कश्यप, पंच रानी श्रीवास, पंच प्रमिला गोड़, पर्यवेक्षक उर्मिला अवस्थी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बालेश्वरी, मंगलीन महंत, लक्ष्मी यादव, शकुन्तला (सहायिका), वीणा (कार्यकर्ता), ममता केंवट, जमौती श्रीवास (सहायिका), लीना एवं मंजूलता सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता ने ‘सेवा संकल्प’ अभियान के प्रति जनभागीदारी और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत किया। आयोजन के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, महिला सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह आंगन मिलन कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सम्मान और संस्कार की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में सामने आया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button